दतिया। प्रदेश में नेतृत्व बदलाब को लेकर रविवार को छोड़ा गया हवाई तीर भोपाल गलियारे तक जा पहुंचा। आज ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को मीडिया को जबाव देना पड़ा। उनसे जब बदलाव को लेकर सवाल पूछा गया तो बोले वाट्सअप एक ऐसी यूनिवर्सिटी है जिसका कोई एक वाइस चांसलर नही है। इसलिये इसकी किसी बात पर ध्यान न दें। प्रदेश में वीडी शर्मा और शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह थे, हैं और आगे भी रहेंगे। वट्सअप, फेसबुक की बातों पर ध्यान देकर कोई खबर न बनाये।
इस बात से अलग एक ओर बात कही जा रही है की सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 जून को भोपाल आएंगे। नेताओ से मिलेंगे। उनके करीबी मंत्रियों को जिमेदारी मिल सकती है। उनको भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। सिंधिया अगले दिन ग्वालियर जाएंगे। अधिकृत कार्यक्रम जारी हो गया है।
देखिये क्या बोले डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा।
देखिये क्या बोले डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा।
डॉक्टर नरोत्तम कल दतिया में ट्रैक्टर पर सवार नजर आए। उन्होंने 2 ट्रेक्टर नपा को सोपे। पूजन के बाद खुद बैठे नजर आए।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें