शिवपुरी। एक समय जिस तरह नगर की छतरी रोड, करौंदी के पास, कथामिल के पीछे स्थित सरकारी भूमि को लोग पत्थर रखकर कब्जाने में रात दिन जुटे थे, और बाद में प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी थी। ठीक वैसे ही आजकल मेडिकल कॉलेज, ठकुरपुरा के पीछे सैकड़ों बीघा सरकारी भूमि पर लोग प्लाटिंग कर भूमि पर पत्थर रखकर उसे कब्जाने में जुट गए हैं। रात दिन यहां सफेद लाइन डालकर लोग पत्थर रख रहे हैं। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं।
फैमली के साथ, भोजन लेकर कब्जा
जो लोग यहां सरकारी भूमि पर कब्जा करने जुटे है। वह लोग भोजन बांधकर फैमली के साथ यहां आते हैं और फिर नाप जोख करते हैं। अगले दिन प्लाट छोटा लगता है तो पत्थर सरकाकर प्लाटिंग बड़ी कर लेते हैं।
जिला प्रशासन को रोकना होगा कब्जा
नगर के सजग लोगों ने कलक्टर अक्षय सिंह से गुहार लगाते हुए कहा कि इस कब्जा अभियान को तत्काल रोकना जरूरी है। वर्ना सरकारी भूमि घिर जाएगी।
पहले फक्कड़ कोलोनी बस चुकी

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें