(पंडित विकासदीप शर्मा )
शिवपुरी। आज की रात्रि चाँद पूरा रहेगा।आज की रात्रि चाँद की रोशनी में बैठने से मानसिक शांति आती है।
आज के दिन जिनका चन्द्रमा 6,8,12वे भाव मे हो तो अथवा नीच राशि मे हो,शनि सूर्य राहु केतु के साथ हो तो सफेद वस्तु का दान अवश्य करें।
आज चन्द्रमा को अर्घ्र्य प्रदान करने से भाव और चन्द्रमा से जुड़े हुए दुष्प्रभाव दूर होते है।आज की रात्रि को चन्द्रमा को कच्चे दूध में चावल डालकर अर्घ्य प्रदान करने से दाम्पत्य जीवन की नीरसता मन मुटाव दूर होता है।
आज की रात्रि को दम्पत्ति जोड़े को एक साथ चाँद की रोशनी में बैठना चाहिए।
आज सत्यनारायण भगवान की कथा अवश्य सुननी चाहिए
आज के दिन दही से शिवजी पर अभिषेक करने से सन्तान और आरोग्य का सुख मिलता है।
आज बरगद के पेड़ को गले लगाने से पितरों का शुभ आशीर्वाद वायु के द्वारा प्राप्त होता है।
आज के दिन सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महिलाए वट वृक्ष की पूजा भी करती है। जो वैराग्य की जाना चाहते है वे आज कबीर पंथी सन्तों के दर्शन करें।आज हवन/तीर्थ में स्नान का फल पुण्यदायक रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें