Responsive Ad Slot

Latest

latest

आपकी आवाज राष्ट्रीय संगठन का 53वां रक्तदान शिविर लगा

शनिवार, 31 जुलाई 2021

/ by Vipin Shukla Mama
ग्राम पंचायत बामौर कला में सम्पन्न हुआ
- संगठन के सेवादार कामेश भार्गव के जन्म दिवस पर  रक्तदान शिविर हुआ आयोजित
बामोरकला। सामाजिक, रचनात्मक व देशप्रेम को समर्पित आपकी आवाज राष्ट्रीय संगठन का 53वां रक्तदान शिविर ग्राम पंचायत बामौर कला(खनियाधाना) में सम्पन्न हुआ।
आपकी आवाज राष्ट्रीय संगठन के प्रमुख सेवादार साकेत पुरोहित ने बताया कि यह रक्तदान शिविर संगठन के बामौर कला अध्यक्ष कामेश भार्गव के जन्म दिवस पर आयोजित किया गया जिसमें 21 युवा युवतियों ने रक्तदान किया जिसमें विवेक कटारे, अभिषेक जैन, कृष्णकांत शर्मा (किस्सु महाराज), रुचि शर्मा,श्याम सुन्दर शर्मा,अरविंद साहू, राहुल राय, देवेन्द्र लोधी, आनंद गुप्ता,संजय गुप्ता,अजय प्रताप सिंह जादौन, साक्षी भार्गव, मनमोहन शर्मा,सतीश गुप्ता, राजेश जैन, सोमेन्द्र शर्मा, अनुराधा गुप्ता, चन्द्रशे लखेरा,तागत सिंह यादव, कामेश भार्गव, सौरभ गुप्ता आदि साथियों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर संगठन के पिछोर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, खनियाधाना से चन्द्रशेखर पुरोहित, शिवकांत सोनी, राजकुमार प्रिंस तिवारी,सत्यम शर्मा, प्रदीप सेन,नकुल श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, मेहुल जैन, आदि अनेक सेवादार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129