करेरा विधायक प्रागीलाल जाटव को हड़ताली कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा विधायक ने कहा में विधानसभा उठाऊंगा आपकी मांगो को आपकी मांगे जायज मांगे पूरी होनी चाहिए
शिवपुरी। मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले रहे हैं। सभी सचिव, रोजगार सहायक, जिला एवं जनपद पंचायत का पूरा स्टाफ इसमें शामिल है।इससे ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत स्तर तक सभी प्रकार के काम बंद हो गए हैं। जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्तें जारी करने से लेकर मनरेगा एवं विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मूल्यांकन करने सहित विभिन्न कार्य बंद हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब कई संगठन एक मंच पर आकर अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।संगठन पदाधिकारियों द्वारा बताया कि वर्षों पुरानी अपनी लंबित मांगों को लेकर शासन प्रशासन को कई बार लिखित ज्ञापनों के माध्यम से अवगत करवाने के बाद भी मांगो को अनसुना किया जा रहा है। इसलिए प्रदेश भर में अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू की गई है। हमारी मांगों पर सरकार की कोई रुचि नहीं दिखने के कारण प्रदेश के 52 जिलों में भारी आक्रोश हैउपयंत्री ,ग्राम रोजगार सहायक एवम् अन्य कर्मचारियों की आत्मा हत्या एक्सीडेंट का कारण अति कार्यभार और प्रताड़ना है। वहीं संविदा 5 जून 2018 की नीति ठंडे बस्ते में पड़ी है। कम्प्यूटर ऑपरेटर व मनरेगा स्वच्छ भारत ,प्रधानमंत्री आवास ,आजीविका मिशन सहित कर्मचारियों को और अधिकारी की मांगे पंचायत सचिवों के वर्ष 2018 में दिए गए छठे वेतनमान में कैबिनेट के निर्णय व निर्देशों के विपरीत वेतनमान की गणना के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं पदोन्नति एवं अनुकंपा एवं जिला जनपद के कर्मचारियों सहित समस्त कर्मचारी की मांगों के फाइलें दबी पड़ी है।
आज सयुंक्तमोर्चा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा ने हड़ताल में पहुंचकर नैतिक समर्थन दिया।
आज सयुंक्तमोर्चा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा ने हड़ताल में पहुंचकर नैतिक समर्थन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें