शिवपुरी। शिवपुरी युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा की तस्वीर को आग के हवाले कर दिया। अमित शिवहरे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि हाल ही में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ अमानवीय व्यवहार एवं टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस पार्टी आहत हुई है जिस कारण युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने देहात थानांतर्गत झांसी तिराहे पर नरोत्तम मिश्रा की तस्वीर जलाकर बिरोध प्रदर्शन किया। नरोत्तम मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। वही विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे युवक कांग्रेस शिवपुरी विधानसभा के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान जिला अध्यक्ष एनएसयूआई भाई पुनीत शर्मा शहर उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बलवीर मरदा जी बड़े भाई आशीष शर्मा जी अमन खान हर्षवर्धन सिंह चौहान अंकित प्रताप सिंह शांतनु सिंह कुशवाह अमित अमित राजावत पोहरी विधानसभा के अध्यक्ष दीवान बघेल जी आकाश रावत धर्मेंद्र धाकड़ एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें