Responsive Ad Slot

Latest

latest

म.प्र.वन कर्मचारी संघ शिवपुरी ने सेवानिवृत्त हुए स्थाई कर्मचारियों का किया सम्मान

शनिवार, 31 जुलाई 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। म.प्र.वन कर्मचारी संघ शिवपुरी ने सेवानिवृत्त हुए स्थाई कर्मचारियों का सम्मान किया। वनथाना शिवपुरी एवं केन्द्रीय काष्ठागार (डिपो) शिवपुरी मे कार्यरत स्थाई कर्मचारियों श्री भानसिंह यादव एवं श्री लखन लाल पाल की सेवानिवृत्त होने पर आज वनथाना ए.बी.रोड ग्वालियर वायपास केंपस में उपरोक्त सभी उपस्थित कर्मचारी साथियों द्वारा उनके स्वर्णिम सेवाकाल को याद करते हुए शाल एवं श्री फल भेंट कर सम्मान किया। वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अनिल शर्मा अध्यक्ष तहसील एवं स्थाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री महेश रजक द्वारा सम्मानित किया गया।तदुपरांत सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया साथ ही आखिर में स्वल्पाहार लिया और कोरोना नियमों का पालन करते हुए सीमित कार्यक्रम रखा, संचालन एवं आभार दुर्गा ग्वाल जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ शिवपुरी ने किया।उपस्थित कर्मचारियों मे मुकेश श्रीवास्तव, अशोक रजक,यैयाज खान, मोहरसिंह यादव, कल्लू पठान, यश श्रीवास्तव, रमेश चंद्र आदि।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129