शिवपुरी। ओबीसी वर्ग को NEET में 0% आरक्षण एवं शिक्षक भर्ती/ MPPSC/ NHRM में 27% आरक्षण न देने पर ओबीसी महासभा करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में राष्ट्रीय सचिव ओबीसी इंजी. दिनेश कुमार ने बताया कि ओबीसी महासभा(रजि.) द्वारा मध्यप्रदेश (भोपाल) में पिछड़ा वर्ग के साथ हुए अन्याय के विरोध में निम्न मांगों को लेकर 28 जुलाई 2021 को आंदोलन किया जा रहा है।
1. केंद्र सरकार द्वारा NEET प्रवेश परीक्षा में केंद्र द्वारा भरी जाने वाली राज्य कोटे की सीट में ओबीसी आरक्षण नही लागू करने
के विरोध में।
2. जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी आरक्षण 51% लागू न करने के विरोध में।
3. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 27% आरक्षण को लागू नही कर 13% आरक्षण रिजर्व किये जाने के विरोध में।
4. MPPSC/ शिक्षक पात्रता भर्ती एवं अन्य परीक्षाओं में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण न देने के विरोध में।
5. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की CHO भर्ती में 27% की जगह 6% आरक्षण देने विरोध में।
6. भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग (OBC) को प्रत्येक स्तर पर (प्रदेश से लेकर गांव एवं सड़क से लेकर सदन
तक) तक जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व (हिस्सेदारी) न देने के विरोध मे।
7. ओबीसी वर्ग में लागू असंवैधानिक क्रीमीलेयर बाध्यता सीमा को नही बढ़ाने के विरोध में।
8. ओबीसी वर्ग के छात्रों की छात्रवृति राशि कम करने के विरोध में।
9. विभिन्न उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय द्वारा आरक्षित वर्ग के लोगो के विरुद्ध दिए जाने वाले निर्णयो के विरुद्ध और न्यायपालिका में आरक्षण की मांग को लेकर।
10. निजी क्षेत्रों मे आरक्षण लागू किये जाने के सम्बंध में।
11. म.प्र आरक्षण नियमो को संविधान की 9 वी अनुसूची में डालने के लिए ओबीसी महासभा मुख्यमंत्री जी मांग करती है।ओबीसी महासभा(रजि.) के तत्वाधान में दिनांक 28 जुलाई 2021 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मा. शिवराज सिंह जी के भोपाल निवास का घेराव किया जाएगा। जिसमे देश भर से सभी शिक्षित, शोषित, वंचित, मजदूर, किसान, बेरोजगार, सामाजिक एवं पिछड़ावर्ग संघठन, जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश धाकड़, जिला अध्यक्ष प्रकाश रावत, जिला अध्यक्ष एड रामस्वरूप बघेल ओबीसी यूनाइटेड फ्रंट, युवा जिला अध्यक्ष हेमंत यादव ओबीसी महासभा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गिर्राज सिंह दुल्हारा,संभाग उपाध्यक्ष होतम बघेल, , संभागीय सचिव अनिल कुशवाह, कुबेर धाकड़, छात्र मोर्चा कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भवर सिंह धाकड़, कोषाध्यक्ष अमरचंद धाकड़, जनक सिंह रावत, राजेंद्र धाकड़ पोहरी एवं ओबीसी महासभा अन्य पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें