Responsive Ad Slot

Latest

latest

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विधायक वीरेंद्र को सौंपा ज्ञापन

शनिवार, 24 जुलाई 2021

/ by Vipin Shukla Mama
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर पिपलौदा के नेतृत्व में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को सौंपा ज्ञापन 
शिवपुरी। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश संयोजक एसबीएस सिंह कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा जी के निर्देश पर आज शिवपुरी की जिला शाखा ने कोलारस  विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को उनके निज निवास पर राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र  पिपलौदा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन के माध्यम से अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की समस्याओं को हल करते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की गई है मध्यप्रदेश में भी लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी को कर्मचारियों की समस्याओं का हल करना चाहिए। कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए 01 जुलाई 2020 एवं 01 जुलाई 2001 की वेतन वृद्धि का लाभ तत्काल देते हुए महंगाई भत्ता जो राज्य सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया था उसका भुगतान कर्मचारी एवं पेंशनरों को किया जाए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति अब अति शीघ्र प्रारंभ कर दी जावे।ज्ञापन में शिवपुरी जिले के संगठन जो मोर्चा में सम्मिलित हैं उनके जिला अध्यक्षों प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष संयुक्त मोर्चा राजेंद्र पिपलोदा, जिला सचिव राजकुमार सरैया, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश पांडे शिक्षक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष   रशीद खान साबिर, जिला अध्यक्ष शहर शिक्षक कांग्रेस राजेंद्र जैन, अपाक्स के जिलाध्यक्ष दुबे जी बाथम पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव, मोहम्मद राशिद, इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष हरीवल्लभ वर्मा, स्वास्थ्य संघ जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव, वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ग्वाल, लघु वेतन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद जैन, शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, कर्मचारी कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महावीर मुद्गल, पशु चिकित्सा संघ की अध्यक्ष अंजना गौर, पुरानी पेंशन भारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन जाटव, पेंशन संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सक्सेना, कृष्ण गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129