राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर शुक्रिया डॉक्टर्स प्रोग्राम में 18 डॉक्टर्स को शॉल, श्रीफल, शील्ड, मास्क , सैनिटाइजर एवम् क्रोटन का पौधा देकर सम्मानित किया
शिवपुरी। डॉक्टर को यूं ही भगवान के समान दर्जा नहीं दिया जाता है, उसके पीछे उनकी मेहनत साफ नजर आती है- डॉक्टर पवन जैन सीएमएचओ
शिवपुरी। जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो वो डॉक्टर के पास ही जाता है, क्योंकि डॉक्टर ही लोगों को छोटी ही नहीं कई गंभीर और खतरनाक बीमारियों से भी बचाते हैं। डॉक्टर को यूं ही भगवान के समान दर्जा नहीं दिया जाता है, उसके पीछे उनकी मेहनत साफ नजर आती है ये कहना था राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर शक्ति शाली महिला संगठन शिवपुरी द्वारा शुक्रिया डॉक्टर सम्मान कार्यक्रम मैं डॉक्टर पवन जैन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का जो की मुख्य अतिथि के तौर कर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के संयोजक रवि गोयल ने कहा की एक व्यक्ति जब किसी भी बीमारी का शिकार होता है, उसके साथ कोई दुर्घटना होती है या फिर किसी गंभीर बीमारी की चपेट में लोग आते हैं आदि। ऐसे मुश्किल भरे वक्त में डॉक्टर ही उन्हें ठीक करते हैं और एक नई जिंदगी देने का काम करते हैं। वहीं, इस बार कोरोना काल में तो डॉक्टर्स की महत्वता को हर किसी ने पहचाना। दुनिया ने देखा कि कैसे डॉक्टर्स ने दिन-रात काम करके मरीजों की जान बचाई। डॉक्टर्स के सम्मान में ही हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। आज शुक्रिया डॉक्टर से सम्मानित डॉक्टर आशीष व्यास ने कहा की हर साल भारत में डॉक्टर बिधानचंद्र राय के जन्मदिन के रूप में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। बिधानचंद्रा राय एक महान चिकित्सक के अलावा पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। साल 1991 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की थी।
डॉक्टर बिधानचंद्र राय का जन्मदिन और पुण्यतिथि दोनों ही 1 जुलाई को होती है। इसलिए इस दिन उनके सम्मान में ये दिन मनाया जाता है। एक और सम्मानित डॉक्टर निदा खान ने इस अवसर पर कहा की राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने के पीछे के महत्व की बात करें, तो इस दिन डॉक्टर्स के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। साथ ही हमारे जीवन में डॉक्टर्स का क्या योगदान है इस बात को सराहा जाता है। जो की आज हमारे मुख्य मंत्री ने बहुत अच्छे से सराहा। जिले के स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर संजय ऋषिस्वर , सिविल सर्जन डॉक्टर राज कुमार ऋषिस्वर एवम डॉक्टर पवन जैन ने सबसे पहल डॉक्टर एम एल अग्रवाल , डॉक्टर अशीष व्यास, डॉक्टर गजेंद्र सिंह, डॉक्टर रोशन प्रजापति, डॉक्टर आशा शाक्य,
डॉक्टर माधव सक्सेना, डॉक्टर निदा खान, डॉक्टर नीरज सुमन, डॉक्टर विनय गुर्जर, डॉक्टर वैष्णो देवी , डॉक्टर डिप्टी बंसल, डॉक्टर शिवांगी चौधरी, डॉक्टर आकांक्षा शर्मा, डॉक्टर सृष्टि, डॉक्टर अर्पित बंसल को शौल श्रीफल , शील्ड, सैनिटाइजर, मास्क एवम क्रोटन का पौधा देकर सम्मानित किया एवम उनकी अच्छे भविष्य की कामना की। डॉक्टर पवन जैन को डाक्टर संजय एवम डॉक्टर राजकुमार ऋषिस्वर ने संयुक्त रूप से डॉक्टर्स डे पर सम्मानित किया, प्रोग्राम के अतिथियो को मास्क सेनिटाइजर एवम् क्रोटन का पौधा देकर स्वागत सत्कार किया। डॉक्टर सृष्टि ने कहा की पहले मुझे बहुत डर लगा कोविद् ड्यूटी से फिर बाद मे जब सव लोगो का इतना प्यार मिला सम्मान मिला तो बहुत अच्छा लगा आज डॉक्टर के पास कई ऐसे मरीज भी आते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि इनकी जान बचाना अब नामुमकिन है, लेकिन हम अपने ज्ञान और दवाओं के जरिए उस मरीज को एक नई जिंदगी देते हैं। हालांकि, जब खबरें सामने आती हैं कि डॉक्टर्स की टीम पर हमला हुआ, तो ये खबर हमको भी निराश करती हैं। कृपया डॉक्टर के साथ सभी अच्छा व्यवहार करे। प्रोग्राम को सफल बनाने में शक्तिशाली महिला संगठन की सुपोषण सखी नीलम प्रजापति , कमलेश जाटव एवम् हेमेंट उचवाहे की बहुत बड़ी भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें