Responsive Ad Slot

Latest

latest

लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल ने धरती के भगवान डॉक्टर्स का किया सम्मान

शनिवार, 3 जुलाई 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल के बैनरतले 1 जुलाई को नेशनल डक्टर्स डे का आयोजन स्थानीय स्टार गोल्ड होटल पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम में लोकप्रिय जिलाधीश श्री अक्षय सिंह ने भी शिरकत की ओर दीप प्रज्वलन कर अपने आशीर्वचनों से आगे आने वाले समय में क्लब से अधिकाधिक पेड़ लगाने का अनुरोध किया जिसे सभी क्लब सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनको विश्वास दिलाया कि क्लब आगामी समय में अधिकाधिक वृक्ष रोपण करेगा।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम पूर्व प्रांतपाल लाइन अशोक ठाकुर ने नवीन सत्र 2021*22 के अध्यक्ष विनोद शर्मा और सचिव लायन सुधांशु भार्गव को ओर कोषाध्यक्ष लायन शेंकी अग्रवाल को  कॉलर पहनाकर सत्र का शुभांरभ कराया तत्पश्चात डॉक्टर्स के सम्मान का सिलसिला प्रारंभ हुआ इस क्रम में डॉक्टर रीतेश यादव डॉक्टर गिरीश चतुर्वेदी डॉक्टर दिनेश राजपूत डॉक्टर राजकुमार ऋषिश्वर डॉक्टर संजय ऋषिश्वर डॉक्टर प्रीति निगोतिया डॉक्टर रुचि गुप्ता, डॉक्टर जीडी अग्रवाल डॉक्टर रत्नेश जैन डॉक्टर डी के बंसल डॉक्टर सी पी गोयल डॉक्टर पी डी गुप्ता डॉक्टर एसके पुराणिक डॉक्टर दुष्यंत दुबे डॉक्टर कल्पना बंसल डॉक्टर अलका त्रिवेदी ( बी एम ओ ) कोलारस डॉक्टर सुनीता गुप्ता डॉक्टर प्रियंका गर्ग डॉक्टर शिल्पा सूपेकर ओर डॉक्टर सुरभि का सम्मान प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इसके बाद लायंस क्लब के एरिया एंबेसडर डॉक्टर भगवत बंसल और पूर्व रीजन चेयर पर्सन डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता का सम्मान किया गया। अंत में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों डॉक्टर ए एल शर्मा जी सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन सीएमएचओ और ग्वालियर से पधारी उनकी धर्म पत्नी डॉक्टर अर्चना अग्रवाल को भी सम्मानित किया मुख्य अतिथि डीन मेडिकल कॉलेज डॉक्टर अक्षय निगम का भी सम्मान पूरे जोश से किया गया 
कार्यक्रम में लायंस क्लब सेंट्रल के जोन चेयर पर्सन लायन भारत त्रिवेदी पूर्व अध्यक्ष संजय गौतम लायन एस एन उपाध्याय लायन अशोक रंगढ़ लायन रामशरण अग्रवाल लायन अमित गुप्ता लायन राजीव भाटिया लायन ओ पी गोयल जी लायन जय कुमार जैन लायन मृणाल सुपेकर लायन कमल गर्ग लायन अतुल जैन लायन संजीव ढींगरा लायन धर्मेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे लायंस क्लब साउथ के पूर्व अध्यक्ष लायन राजेश गुप्ता और लायन महिपाल अरोरा भी कार्यक्रम में शमिल हुए। धवज वंदना का वाचन डॉक्टर प्रियंका गर्ग ने किया। सम्मान पत्र का वाचन सुमुधुर स्वर में लायन संजय गौतम ने किया। कार्यक्रम का शानदार संचालन क्लब की प्रियंका शर्मा और प्रियंवदा भार्गव ने बहुत ही रोचक और गरिमामय तरीके से किया। अंत में सहभोज के साथ इस गरिमामय धरती के भगवान कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129