आंदोलन के तीसरे चरण में संयुक्त मोर्चा ने की सामूहिक अवकाश पर रहने की अपील
शिवपुरी। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के आह्वान पर डीए, इंक्रीमेंट और प्रमोशन की मांग को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन चलाया जा रहा है जिसके प्रथम व द्वितीय चरण के बाद अब तीसरे चरण में आज 29 जुलाई को शासकीय सेवक सामूहिक अवकाश पर रहकर अपनी मांगों का समर्थन करेंगे।
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा जिला सचिव राजकुमार सरैया एवं दुर्गा प्रसाद ग्वाल ने बताया कि अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त विभागों के कर्मचारियों से संपर्क करते हुए सामूहिक अवकाश पर जाने की सहमति लेते हुए आवेदन विभाग प्रमुख को देने की अपील की है। पंचायत विभाग के कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को आंदोलन स्थल पर जाकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अपना समर्थन दिया। तथा वन विभाग स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, हरिजन कल्याण विभाग, तहसील, जिला कोषालय, जिला पेंशन कार्यालय, पी डब्लू डी, आर ई एस, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग, जिला पंचायत, महिला बाल विकास, कृषि विभाग, नगर पालिका आदि विभागों में जाकर शासकीय कर्मचारियों से संपर्क किया गया। जिला मुख्यालय सहित समस्त विकास खंडों में संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संपर्क कर सामूहिक अवकाश पर रहने की अपील की है। संपर्क करने वालों में लघु वेतन कर्मचारी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद जैन, लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह जादौन, वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष बाबू खांन, शासकीय अध्यापक संघ के प्रदेश सचिव अरविंद सरैया, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव, राज्य कर्मचारी संघ के तारीक सिद्दीकी, समग्र कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजीव पुरोहित, राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश पांडे,एवीएफओ संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजना गौर,स्थाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेश रजक, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रमोद कटारे, मुकेश श्रीवास्तव, रामसिंह राजपूत, अनिल शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें