शिवपुरी। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी अंचल सहित जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने अमर हुए उन शहीदों को स्मरण रखने का आग्रह किया है, जिनके पावन बलिदानों के कारण आज आम भारतवासी स्वतंत्र होकर स्वतंत्र भारत में सांस ले रहा है। यह दिवस स्वतंत्रता के परवाने अमर शहीदों को पुण्य स्मरण कर उनके सपनों को साकार करने की प्रतिज्ञा लेने का है। एक बार पुनः स्वतंत्रता दिवस की शिवपुरी जिले के समस्त वासियों को हार्दिक शुभकामनायें।
कलेक्टर अक्षय फहराएंगे ध्वज
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पूरे गरिमापूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिले के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम शिवपुरी शहर में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान, इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।कलेक्टर व एसपी ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं
शिवपुरी कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह एवम एसपी राजेश सिंह चन्देल ने स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को बधाई औरशुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दिन हम राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और देश भक्ति का संकल्प लें। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके सुखी समृद्ध जीवन की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें