Responsive Ad Slot

Latest

latest

बड़ी खबर: 24 घंटों में देशभर से कोरोना वायरस के 37,593 नए मामले सामने आए

बुधवार, 25 अगस्त 2021

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्‍ली। पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस मामलों में जारी गिरावट का दौर थम गया है। बुधवार सुबह जारी आंकड़ों में मंगलवार के मुकाबले 10 हजार से ज्‍यादा की बढ़त दर्ज की गई। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देशभर से कोरोना वायरस के 37,593 नए मामले सामने आए थे। मंगलवार को नए मामलों की संख्‍या 25,467 रही थी। बुधवार के आंकड़ों में 648 मरीजों की मौत दर्ज हुई जबकि एक दिन पहले 354 लोगों की मौत हुई थी।
महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच कोविड-19 के मामलों और मौतों में उछाल डरा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM) ने कोविड-19 की तीसरी लहर आने की चेतावनी दी है। NIDM की रिपोर्ट कहती है कि अक्‍टूबर तक तीसरी लहर अपने पीक पर पहुंच सकती है।
तारीख      नए मामले       नई मौतें
25 मई      37,593         648
24 मई       25,467        354
23 मई।      25,072        389
22 मई        30,948        403
21 मई         34,457        375
देश में 3.22 लाख से ज्‍यादा ऐक्टिव मामले
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 34,169 लोग रिकवर हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्‍या 3,25,12,366 हो गई है। इनमें से 4,35,758 की मृत्‍यु हुई जबकि 3,17,54,281 लोग बीमारी को हराने में कामयाब रहे। फिलहाल ऐक्टिव मामलों की संख्‍या 3,22,327 है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 वैक्‍सीन की 59,55,04,593 डोज लगाई जा चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129