Responsive Ad Slot

Latest

latest

वन कर्मचारी संघ 'शाही' की स्मृति में 27 को करेगा कार्यक्रम आयोजित, 26 को प्रभात फेरी

मंगलवार, 24 अगस्त 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। "शाही सम्मान, वार्षिक उत्सव (18-वां-वर्ष) कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवा निवृत्ति उपरांत वार्षिकोत्सव कार्यक्रम दिनांक 27 अगस्त 2021 शुक्रवार को स्व. श्री मदनमोहन शर्मा "शाही" जो कि  एक प्रसिद्ध कर्मचारी नेता एवं साहित्यकार थे उनकी पुण्यतिथि पर होगा।
दुर्गा ग्वाल अध्यक्ष, वनकर्मचारी संघ ने बताया कि शाही एक विभूतिकल्प व्यक्तित्व के स्वामी थे वह निर्भीक कर्मचारी नेता, प्रखर वक्ता औऱ उच्च कोटि के साहित्यकार थे, आज वे जीवित नहीं हैं फिर भी उनकी भूमिका राष्ट्रीय फलक पर शिवपुरी शहर को गौरवान्वित कर रही है, वे एक ऐसे शख्स थे जो वास्तविक अर्थों में बहुआयामी थे उनके व्यक्तित्व का फलक इतना व्यापक था कि सामाजिक जीवन उनसे बहुआयामी प्रेरणा ले सकता है। शाही जी का साहित्यिक पक्ष बहुत ही प्रमाणिक एवं सशक्त है उनकी कालजयी रचना लंकेश्वर दुनियां भर में पढ़ी जाती है। इस रचना में उनकी दूरदर्शिता औऱ सोच की विविधता प्रमाणित होती है। आज के दौर में कर्मचारी संगठन राजनीतिक दलों के उपकरण बन गए है तब भी वन कर्मचारी संघ द्वारा लगातार स्व: शाही को याद करते हुए लोकजीवन में जिंदा रखना चाहते हैं।
इस वार्षिक समारोह में इस वर्ष दिनांक 26 अगस्त 2021 गुरुवार को प्रातःकाल  8 बजे शाही जी की स्मृति में प्रभातफेरी- माता मंदिर राजेश्वरी प्रांगण से गुरूद्वारा चौराहा, माधव चौक होते हुए कर्मचारी भवन पहुँचेगी, आप सभी विभागों के कर्मचारी साथियों से विनम्र निवेदन करता हूँ कि समय पर अवश्य पधारें तदोपरांत रामचरित मानस पाठ प्रारंभ किया जावेगा, जो 27 अगस्त 2021शुक्रवार को संपन्न होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129