शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी के विकास का ज्वलन्त उदाहरण वार्ड 39 दर्पण कॉलोनी नगर पालिका की वैध कॉलोनी है।पर 25 साल बाद भी एकमात्र पहुच मार्ग की हालत यह है कि सारी सड़क में गहरे जानलेवा गड्ढे है। पानी भरने के बाद अंदाजा नहीं होने से आये दिन दुर्घटनाएं ही रही हैं बच्चे बुजुर्ग महिलाएं गिर कर चोटिल हो रहे है।किसी भी प्रकार का वाहन आने जाने में कठिनाई हो रही है। इस टूटी फूटी सड़क से करौंदी न्यू दर्पण कॉलोनी विरसा मुंडा कॉलोनी ठाकुर पूरा से मेडिकल कॉलेज के पीछे तक के लोगों का आवागमन होता है। नगर में दिन रात विकास में लगे जिम्मेदार एक बार इधर भी नजर डाल लें।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें