शिवपुरी। नगर के केला माता मंदिर को राजस्थान लुक पर तैयार किया गया था। यहां बैलून, पुष्प और विद्युत सजावट देखते ही बन रही थी। आगरा के कलाकार विपिन सेन एन्ड पार्टी ने बुलवाए थे। महिला कलाकार ने ऐसी प्रस्तुति दी कि भक्त जमकर नाचे। रात 12 बजे के पूर्व फूलों की होली आकर्षण का केंद्र बनी। जबकि दोनों समितियों के सदस्यों ने जन्माष्टमी पर भजनों का कर आनंद उठाया। नगर के जानेमाने व्यवसायी, महिलाएं, बच्चे और युवा कार्यक्रम में मौजूद रहे। भगवान श्री कृष्ण के जन्म महोत्सव को शिवपुरी शहर की प्रतिष्ठित और ख्यातिमान समिति गिर्राज धरण सेवा समिति व राधा रानी सेवा समिति ने संयुक्त रुप से स्थानीय कैला माता मंदिर पर आयोजित किया। यहां विराजमान ठाकुरजी को 56 भोग लगाकर धूमधाम हर्षोल्लास सेफूल बंगला, भजन संध्या, भंडारा और वृंदावन थीम पर आकर्षक दर्शन भक्तों ने किये।
लव्य बने कृष्ण

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें