
धमाका धर्म: आइये जानते हैं क्या है रुद्राभिषेक: पण्डित विकासदीप शर्मा
रुद्राभिषेक अथार्त रूद्र का अभिषेक रूद्र यानी भगवान् शिव का अभिषेक अथार्त भगवान् शंकर को जब स्नान कराया जाता है तो उसे रुद्राभिषेक कहते है। रुद्राभिषेक मन्त्र द्वारा किया जाने वाले एक शक्तिशाली ऊर्जा पूर्ण कार्य है , जिसकी वजह से भगवान् शिव की आसिम अनुकम्पा शीघ्र ही प्राप्त होती है | रुद्राभिषेक मंत्रो द्वारा किया जाता है और वास्तव में रुद्राभिषेक मन्त्र कोई एक मन्त्र नहीं बल्कि मंत्रो का समूह है , जो 'शुक्लयजुर्वेदिये रुद्राष्टध्यायी' के रूप में भी जाना जाता है इसे केवल 'रूद्राष्टध्यायी' भी कहते है और "रुद्री पाठ " के नाम से भी इसको जाना जाता है | रुद्राभिषेक मन्त्र भगवान् शिव को प्रसन्न करने का सबसे सटीक और अचूक उपाय है क्यूंकि इसके पाठ अथवा जाप करने से भगवान् शिव व्यक्ति को सभी सुख -सुविधाओं से सम्पूर्ण बनाते है और उसके जीवन में चली आ रही समस्याओं का अंत हो जाता है |अथार्त भगवान् शिव की कृपा को शीघ्र अति शीघ्र प्राप्त करने के लिए रुद्राभिषेक मन्त्र का प्रयोग किया सकता है | रुद्राष्टध्यायी के अनुसार भगवान् शिव ही और रूद्र माने जाते है और रूद्र ही शिव माने जाते है | कहा भी गया है रूतम् दु:खम् द्रावयति नाशयतीतिरुद्रः | भगवान् शिव ,जो रूद्र के रूप में प्रतिष्ठित है , वे हमारे जीवन के सभी दुखो एवं कष्टों को शीघ्र ही नष्ट अथार्त समाप्त कर देते है |

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें