शिवपुरी। जिले के विभिन्न सेंटरों पर वेक्सीन ले जाने वाले ए व्ही डी टीम ने कल सेंटरों पर वेक्सीन ले जाने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि बीते सालों से वह यह काम कर रहे पर मानदेय समय पर नही मिलता। जब पेट्रोल 40 था तब के दर से आज भी मानदेय दे रहे जबकि पेट्रोल 112 हो गया। हमारा मानदेय नहीं मिला हम वेक्सीन नहीं ले जाएंगे। उधर डॉक्टर संजय ऋषिस्वर ने कहा कि आज मानदेय की राशि का गई है। रात तक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। कलेक्टर अक्षय ने कहा कि सरकार का पैसा कभी लेट हो सकता है लेकिन खतरा नहीं रहता। राशि का गई आज नही तो कल तक हर हाल में खाते में राशि डाल दी जाएगी। वेक्सिनेशन महाअभियान में सभी से सहयोग की अपील करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें