Responsive Ad Slot

Latest

latest

'शिवपुरी का तिरंगा' फहराया कलेक्टर अक्षय सिंह ने', ली परेड की सलामी

रविवार, 15 अगस्त 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला स्तरीय आयोजन रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। सीएम का संदेश वाचन कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में एसपी राजेश सिंह चन्देल, सीइओ एचपी वर्मा, एडीएम उमेश शुक्ला, एसडीएम अरविंद वाजपई, एएसपी प्रवीण भूरिया आदि मौजूद रहे।
हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मना 75 वॉं स्वतंत्रता दिवस
शिवपुरी जिले में 75 वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिले में पूरे  हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री अक्षय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। इस दौरान परेड की टुकडियों द्वारा हर्ष फायर किया गया।
मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन
 समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन मुख्य अतिथि कलेक्टंर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा रंग बिरंगे गुब्बारे खुले गगन में छोड़े गए।कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि द्वारा जिले के लोकतंत्र सेनानी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्‍मानित किया गया।
आकर्षक मार्चपास्ट से सभी हुए प्रभावित
संयुक्त परेड में सीमा सुरक्षा बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट गाइड, शौर्यादल की टुकड़ियों ने बैण्ड की मधुर धुन के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया। संयुक्त परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री भारत सिंह यादव व सहायक परेड कमाण्डर सूबेदार सुश्री गायत्री इटोरिया ने किया। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकड़ियों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा बुलंद हौंसलों के साथ परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरूस्कार प्रदान किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और उनके परिजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129