Responsive Ad Slot

Latest

latest

'शिवपुरी के होनहार' 'अनिंद्यया सांखला' ने नोयडा की 'मैराथन' में हासिल किया 'पहला स्थान'

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के होनहार दूरदराज महानगरों में शिवपुरी की पताका फहराकर धूम मचाये हुए हैं। इस बार यह परचम जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय सांखला के होनहार सुपुत्र  अनिंद्यया सांखला ने नोयडा में लहराया है। उन्होंने दिल्ली एनसीआर नोएडा दिल्ली गुरुग्राम के मैराथन ग्रुप में भाग लिया और 42km की दौड़ पूरी की। वहीं एनसीआर में नोएडा सेक्टर के लिये प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि टोटल रैंक 21 आई है। अनिंद्यया ने धमाका टीम को बताया कि इस दौड़ को प्रसिद्ध जूता कंपनी एडिडास प्रायोजित करती है। इस दौड़ में दिल्ली एनसीआर के सभी लोग भाग लेते हैं। हम इस होनहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्हें इस सफलता पर उनके चाचा संजय सांखला, पूर्व नप अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, वरिष्ठ पत्रकार एवम धमाका के एडिटर इन चीफ विपिन शुक्ला, पत्रकार मुकेश जैन, रवि वसिष्ठ, अशोक ठाकुर आदि ने बधाई दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129