Responsive Ad Slot

Latest

latest

हिंदी भाषा ही ऐसी भाषा है जिसे पढ़ना, समझना व बोलना आसान है: सेनानी अभय चंद

मंगलवार, 14 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
सपोर्ट वाहिनी में हिंदी दिवस पखवाड़ा शुरू
करैरा (शिवपुरी): सपोर्ट वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में आज दिनांक 14 सितंबर 2021 को हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए वाहिनी परिसर में हिंदी पखवाड़ा 2021 का शुभारंभ सेनानी सपोर्ट वाहिनी अभय चंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाहिनी में उपस्थित समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे, सेनानी अभय चंद  सपोर्ट वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि हिंदी भाषा एक ऐसी भाषा है, जिसे पढ़ना, समझना तथा बोलना आसान है। भारत में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए कामकाज में हिंदी के प्रयोग को भी बढ़ावा देना है। अपने अंदर भाषाई सामंजस्य विकसित करके अधिक से अधिक कामकाज हिंदी में करने की प्रवृत्ति का भी विकास करना है आज हिंदी भाषा विभिन्न संपर्क माध्यमों जैसे रेडियो, टेलीविजन, समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, विज्ञापनों और संसद जैसे महत्वपूर्ण मंच और व्यावसायिक जगत में अत्यंत लोकप्रिय हो चुकी है। देश के हर भाग में लोगों द्वारा इसे आम बोलचाल की भाषा के रूप में उपयोग किया जाता है।  इस दिशा में राजभाषा के रूप में हिंदी के उपयोग के लिए बनाए गए अधिनियम एवं नियम का अनुपालन करते हुए हमें अपने कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का प्रयास करना चाहिए। यह हर्ष का विषय है कि इस दिशा में लगातार प्रगति हो रही है और हमें यह देखना है कि इसे और आगे कैसे बढ़ाया जा सकता है। हिंदी पखवाड़े के दौरान कुल सात प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। हिंदी पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी के प्रति जागरूकता, हिंदी में कार्य करने के प्रति रूचि बढ़ाना और जन-जन को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर सेनानी सपोर्ट वाहिनी द्वारा वाहिनी में कार्यरत समस्त पदाधिकारियों से प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की अपील की गई। इस अवसर पर वाहिनी के अन्य पदाधिकारी उप सेनानी, सहायक सेनानी, सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129