Responsive Ad Slot

Latest

latest

पण्डित दीनदयाल बूथ स्तर पर किये गए याद

शनिवार, 25 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 6 बूथ क्रमांक 32, 33, 34, 35 में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं उनके द्वारा एकात्म मानववाद अंत्योदय की उनकी व्यापक सोच की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास किस प्रकार किया जाए ऐसी सोच के साथ उन्होंने अपना जीवन जिया पंडित जी के द्वारा जनसंघ के रूप में जो बीजरोपा गया था आज वहां वटवृक्ष भारतीय जनता पार्टी के रूप में मोदी सरकार के रूप में उनके विचारों को उनके विकास की सोच को पूरा कर रहे है।
#बूथ_क्रमांक_33 मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा जी, हरवीर सिंह जी रघुवंशी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, अजय जी शर्मा, नवनीत सेन जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, निर्मल गर्ग, अर्पण शर्मा, राहुल सेन, उमेश कुशवाहा, घनश्याम सेन, शुभम गुप्ता, कपिल लखेरा एवं बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129