लोकतंत्र में बहुमत के आधार पर शक्ति मिलती है : विधायक रघुवंशी
- धूमधाम से मना राज्य कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस
शिवपुरी। लोकतंत्र में बहुमत के आधार पर हमें शक्ति मिलती है। वह शक्ति गलत हाथों में गई तो देश तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगते है और अच्छे हाथो में गई तो तीन तलाक जैसे विनाशकारी बन्धन की जंजीरों से बहिनों को छुड़ाने का काम अच्छी शक्तिया करती है। उक्त बात कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने मप्र राज्य कर्मचारी संघ के 44 वे स्थापना दिवस के मौके बतौर मुख्यातिथि के रूप में मातोश्री मैरिज गार्डन में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने की। जबकि मुख्य वक्ता आर एस एस के विभाग कार्यवाह राजेश भार्गव, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी बादाम सिंह, साधना गुप्ता , अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सचिव अजमेर सिंह यादव, बीएमएस अध्यक्ष के एस माथुर व सचिव पीसी गुप्ता मंचासीन थे। कार्यालय का संचालन रामहेत शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ आमंत्रित अतिथियो ने भगवान विश्वकर्मा व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अतिथि परिचय अजमेर सिंह यादव ने कराया। संघ का गीत मुकेश आचार्य ने गाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजेश भार्गव ने कहा कि पूर्व में हमारे यहां दूसरी विचारधारा के अलग अलग कैडर के काम करते थे। इन सभी को मिलाकर एक संगठन बनाने का विचार आया और 6 अक्टूबर 1978 को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की स्थापना की गई। विशिष्ट अतिथि बादाम सिंह ने कहा कि देश मे कई प्रकार के संगठन चल रहे है लेकिन राज्य कर्मचारी संघ एक वैचारिक संगठन है जिसमें कई ऋषियों ने श्रमदान कर अपनी जिंदगी खफा दी। यह संगठन देश हित के लिए काम करता है। मुख्य वक्ता राजू बाथम ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ राष्ट्रवादी सोच के साथ काम कर रहा है। हम समाज के बीच रहते है , हम कमजोर नही है , हम राष्ट्र के लिए काम कर रहे है और देश के विकास के बारे में सोचते है।
अरुणेश रमन जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें