Responsive Ad Slot

Latest

latest

हिम्मत, जज्बा कमाल आइये मिलिये सोनू खटीक से

सोमवार, 11 अक्टूबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
पत्रकार साथी ब्रजेश तोमर की कलम से 
शिवपुरी। गर जज़्बा हो जीने का तो हौंसलो के आगे शारीरिक अक्षमता कुछ भी नही। यह है "सोनू खटीक" जो शारीरिक रूप से लगभग पूर्ण दिव्यांग है। एक दिन इससे मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान उसके जीवन जीने के उत्साह और जज़्बे ने हमे यह प्रेरणा दी कि यदि इस दिव्यांग पर कार्य किया जाये तो यह काफी हद तक स्वस्थ हो सकता है।ईश्वर का चमत्कार हमारे प्रयासों को साकार कर सकता है।यही सोचकर हमने इसे हमारे (मदद बैंक) निशुल्क फिटनेस केम्प में प्रतिदिन आने का न्योता दे दिया।
सोनू ने निरन्तर सुबह 6 बजे आना शुरू कर दिया है और हमने व हमारे योग्य प्रशिक्षकों ने इस पर व्यक्तिगत रूप से मेहनत करना प्रारम्भ किया।आज यह पूरे डेढ घण्टे हर एक्टिविटी एरो
एरोविक,योगा, लाठी चालन, डांसिंग में पूर्ण भाग लेता है।इसका आत्मविश्वास गजब का है।पसीने से लथपथ होने के बाद भी इसके चेहरे की चमक कम नही होती जो दूसरों के लिये प्रेरणा बनती है।हम जो करने को कहते है ये हर उस काम को करने का पूर्ण प्रयास करता है।
सोनू की शारीरिक अस्थिरता को लेकर डॉ रंगड़ जी से जब चर्चा हुई तो उन्होंने स्वतः ही इसके उपचार हेतु स्वयम की ओर से इसकी आवश्यक जांचे कराई जिनकी रिपोर्ट आते ही इसका आवश्यक उपचार भी प्रारम्भ किया जाएगा।(डॉक्टर साहब का विशेष आभार..)
सोनू के शरीर की जकड़न अब धीरे धीरे कम होती जा रही है और हमे पूर्ण विश्वास है कि उसका आत्मविश्वास जरूर उसे पूर्ण स्वस्थ करेगा।ईश्वर जल्द उसे स्वस्थ करेंगे।
 *हौंसलो,आत्मविश्वास,की झलक आप भी देखिये....!!!*
🤝 *मदद बैंक*🤝
(नर सेवा नारायण सेवा का साझा प्रयास)
📲 *9425488524*
📞 *7999881392*
🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129