शिवपुरी। होनहार, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्टेनो टू एडीएम मोनू शर्मा को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिलीप शर्मा जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ ने बताया कि इस नियुक्ति से संघ को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाने में मदद मिलेगी। मोनू शर्मा को नया दायित्व संघ के स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया। शर्मा की नियुक्ति पर विजय शर्मा, अनूप जैन, अनिल भार्गव सहित कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी साथियों ने उन्हें बधाई दी है। धमाका टीम की तरफ से भी मोनू शर्मा को बहुत बहुत बधाई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें