Responsive Ad Slot

Latest

latest

महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी ग्वालियर को मिला राष्ट्रीय खेल पत्रिका श्रेष्ठ क्लब मध्य प्रदेश अवार्ड

सोमवार, 11 अक्टूबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। देश और प्रदेश के लिए हॉकी की नई पौध तैयार करने वाली महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी को भोपाल में हुए समारोह में राष्ट्रीय खेल पत्रिका द्वारा हॉकी के श्रेष्ठ क्लब मध्य प्रदेश अवार्ड से सम्मानित किया गया, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मानस भवन में आयोजित खेल अवार्ड समारोह महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी ग्वालियर जोकि पिछले 20 वर्षों से लगातार हॉकी के उत्थान के लिए कार्य कर रही है जिसमें हॉकी के नवोदित खिलाड़ियों के लिए हॉकी प्रशिक्षण शिविर, हॉकी टूर्नामेंट, सहित वर्ष 2002 में देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन खेल एकता रैली के रूप में है आयोजित रैली जिसमें श्री अशोक ध्यानचंद ओलंपियन, क्लाउडियस ओलंपियन , समीर दाद ओलंपियन, तत्कालीन भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान कुमारी ममता खरब, शंघाई चानू, अल्ताफ उर रहमान, हसरत कुरेशी सहित 15 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया था एवं ग्वालियर के विभिन्न खेल संगठनों के 10,000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर उक्त रैली को ऐतिहासिक बनाया था, महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी के अध्यक्ष डॉ केशव पांडे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान ग्वालियर के खिलाड़ियों को समर्पित है महादजी सिंधिया की अकादमी जो कि पिछले 20 वर्षों से लगातार हॉकी के पुनरुत्थान एवं स्वर्णिम युग की वापसी हेतु प्रयासरत है उक्त अवार्ड से हमारा हौसला बढ़ा है और हम आगे भी हॉकी के लिए बेहतर करने का प्रयास करेंगे। उक्त सम्मान समारोह में अकादमी के सचिव अविनाश भटनागर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं बृजेश तोमर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129