करैरा। नगर के होनहार तन्मय शर्मा का भारतीय नोसेना में चयन हो गया है। तन्मय की माता श्री समाजसेवी, सहज, सरल, मृदुभाषी उत्कृष्ट विद्यालय करैरा की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती पूजा शर्मा एवं करैरा के प्रसिद्ध व्यवसायी श्री विनोद शर्मा के सुपुत्र हैं। साथ ही युवा पत्रकार युगल शर्मा के भतीजे हैं। तन्मय ने भारतीय नोसेना में चयनित होकर शिवपुरी जिले का नाम रोशन कर दिया है। उन्हें चिल्का झील ओड़िशा में आईएनएस विक्रांत पर पोस्टिंग मिली है। तन्मय एवं उनके माता पिता को धमाका टीम की ओर से सहृदय बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें