Responsive Ad Slot

Latest

latest

टूरिस्ट वैलकम सेंटर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

सोमवार, 25 अक्टूबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
 बांसुरी वादन में गोपाल ने बांधा समा
शिवपुरी। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर बीते रोज कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के निर्देशन में  पर्यटक स्वागत केंद्र पर देशभक्ति व धार्मिक गीतों पर आधारित रंगारंग  सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस मौके पर डीएटीसीसी के सदस्य एवं मध्य प्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ  के अध्यक्ष कुंवर अरविंद सिंह तोमर व महेंद्र सिंह राजावत उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन मुकेश आचार्य व गिरीश मिश्रा ने किया। 
बांसुरी वादन में बंधा समा
रविवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में जहां मुकेश आचार्य के भजनों व बासुरी वादन में गोपाल पेंटर  ने समा बांध दिया। इनके अलावा हर्षित शर्मा ने कीबोर्ड, देविका शर्मा, लक्ष्य शर्मा, गिरीश मिश्रा, सोनिया रावत, राजकुमारी जैन, नितिन डोंगरे ने गायन व नृत्य प्रस्तुत किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129