Responsive Ad Slot

Latest

latest

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का ज्ञापन कल

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। लंबे समय से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे शासकीय सेवक अब मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अपनी प्रदेश एवं जिला स्तरीय मांगों के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन भोपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश शिवपुरी को 8 अक्टूबर को सौंपेंगे।
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा एवं दुबे जी बाथम व प्रकाश पांडे ने बताया कि शासकीय सेवक अपनी मांगों के निराकरण के लिए काफी लंबे समय से प्रयासरत है पूर्व में भी मध्यप्रदेश शासन को कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन, पत्रों द्वारा अवगत कराया गया था लेकिन मांगों का निराकरण नहीं होने से शासकीय सेवक म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंदोलन के दूसरे चरण में जिला स्तर पर मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन भोपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश शिवपुरी के माध्यम से 8 अक्टूबर को सांय 5ः00 बजे सौंपेंगे। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक अशोक सक्सैना जिला संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल, मनोज भार्गव, हरिवल्लभ वर्मा, राजकुमार सरैया, धर्मेंद्र रघुवंशी, अरविंद सरैया, मनमोहन जाटव, वीरेंद्र अवस्थी, तारिक सिदकी, केदार शर्मा,कपिल दुबे, हरीश हर्षित, सुरेश जादौन, राजीव पुरोहित, मोहम्मद राशिद, राजेंद्र बैध, सुधीर सिंह राजपूत, एम एल जाटव, सुनील उपाध्याय, सुनील वर्मा, अमरदीप श्रीवास्तव, आनंद लिटोरिया, गोविंद अवस्थी तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्षों  में महावीर मुद्गल, मनोज बाथम, राजेश देव पांडे, भरत धाकड़, राजेश चैरसिया, संजय त्रिवेदी, अजय शंकर त्रिपाठी, फूल सिंह कोली,दीपक भगोरिया, मनोज कोली, विमल शर्मा, धर्मेंद्र जैन, मनोज त्रिपाठी, सतेंद्र भट्ट,सतीश शर्मा, मनदीप तिवारी, सीताराम कुशवाहा, राजेंद्र सिंह तोमर आदि ने शासकीय सेवकों से ज्ञापन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने के अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129