शिवपुरी। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी एवं मॉडल स्कूल के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की। गिरीश मिश्रा द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्र की एकता एवं देश के स्वतंत्र होने पर भारत में देसी रियासतों के विलय में उनके योगदान को याद किया गया साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय सिंह के मार्गदर्शन एवं अगुवाई में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी वर्मा, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, जिला शिक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर एवं डीपीसी शिवांगी अग्रवाल, नगर निरीक्षक पुलिस कोतवाली सुनील खेमरिया, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज निगम, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह तोमर, गिरीश मिश्रा मामा प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय विवेक श्रीवास्तव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न संस्थाओं के स्टाफ सदस्य , उपस्थित जन एवं जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी एवं मॉडल स्कूल के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें