Responsive Ad Slot

Latest

latest

'मंत्री गडकरी जी, श्रीमंत सिंधिया जी', टोल प्लाजा कर रहे यात्रियों का शोषण, बदतमीजी भी जारी

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान और उत्तरप्रदेश में पड़ने वाले कुछ टोल प्लाजा अपनी मनमानी पर उतारू हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सॉफ्ट हैंड का गलत निष्कर्ष निकालते हुए टोल प्लाजा यात्रियों से मनमाना टोल वसूल कर रहे हैं। हम केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवम केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपील करते हैं कि इस दिशा में ठोस कार्रवाई अंजाम दी जाए। 
आइये देखिये किस तरह यात्रियों के साथ मनमानी जारी है। 
केस- 1
एमपी यूपी के रास्ते पर मुड़ियार टोल वसूली में जुटा
झांसी- राजस्थान फोरलेन पर स्थित मुंडियार टोल प्लाज़ा यात्रियों से बदसलूकी कर रहा है। यात्रियों का फास्टेक कम्प्लीट होने के बाद भी दोहरी राशि वसूली जा रही है। मामला 26 अक्टूबर का ही लिया जाए तो इस टोल से इंजीनियर हर्षवर्द्धन गौड़ परिवार के साथ राजस्थान जा रहे थे। उनके फास्टेक में बैलेंस भी था लेकिन टोल पर किसी खराबी से जब टोल नहीं कटा तब बहसबाजी और बदतमीजी करते हुए टोल पर हर्षवर्धन से डबल टोल वसुल किया गया। जबकि अगले टोल पर उसी फास्टेक से कार आसानी से पास हुई। बताया जा रहा है कि मुंडियार टोल प्लाज़ा पर जानबूझकर टोल इसी तरह वसूला जाता है।  गडकरी जी यह बात कहां तक उचित है आप ही समझ सकते हैं। यह मुंडियार टोल प्लाज़ा National Highway No: 27 Toll Plaza Location: Km 525.725 Mundiyar Toll Plaza in Baran Rajasthan
केस- 2
झांसी ग्वालियर फोरलेन का डगरई टोल प्लाजा पीताम्बरा के भक्तों से कर रहा वसूली
हम बात कर रहे हैं दतिया के पास स्थित डगरई टोल प्लाजा की। जहां देश भर के दर्शनार्थी माँ पीताम्बरा के दर्शनों को आते हैं। अगर आप झांसी से दतिया की दूरी 30 किमी तय करके आते हैं तब भी आपको 100 किमी ग्वालियर तक का 120 रुपये टोल देना पड़ता है।
साफ है कि 30 किमी की यात्रा के बदले 100 किमी के लिये तय 120 रुपये वसूले जा रहे हैं। जो दर्शनार्थियों के साथ अन्याय है। गडकरी जी जरा ध्यान दीजिये और व्यवस्था में सुधार करवाइये। यह टोल Dagrai ( BOT (Toll) ) At Km. 82.338 VillageDagrai Distt.Datia (M.P.) - NH-NH 44 in Madhya Pradesh Stretch : Gwalior Jhansi पर मौजूद है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129