Responsive Ad Slot

Latest

latest

पत्रकार शर्मा हमारे परिवार के सदस्य की तरह थे: श्रीमंत

सोमवार, 25 अक्टूबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के जानेमाने वरिष्ठ पत्रकार, साप्ताहिक नवयुग के प्रधान संपादक और
सिंधिया राजघराने के विश्वसनीय हरिशंकर शर्मा का 14 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया। जिसके बाद 25 अक्टूबर को प्रदेश की कद्दावर मंत्री श्रीमन्त यशोधराराजे सिंधियाशर्मा के गांधीनगर स्थित निवास पर पहुंची और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। श्रीमंत ने कहा कि पत्रकार शर्मा परिवार के सदस्य की तरह थे। उनके निधन की जनकारी मिली तो यकीन करना मुश्किल था कि क्या वाकई उनका निधन हो गया। श्रीमंत ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति एवं परिजनों को धैर्य दें। इस घड़ी पर मौजूद पत्रकार शर्मा के साले पत्रकार विपिन शुक्ला, नाती प्रांजल शर्मा, ऋषि शर्मा,
ओजस्व शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा एवम हर्षवर्धन शर्मा, तन्नू शर्मा से धीरज संयम रखते हुए उनके सपनों को पूरा करने की बात कही। इस मौके पर वरिष्ठ डॉक्टर एसडब्लू अली, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व पार्षद नीलू शुक्ला, सुमन शर्मा, सेवी शर्मा, पूनम शर्मा, मोहन मेडिकल के संचालक दिनेश गुप्ता, वासित अली, कवि राम पण्डित, भानु दुबे, जीतू गौड़, रिंकू भार्गव, अमरदीप शर्मा, पण्डित अरुण शर्मा मंशापूर्ण पुजारी, मुकुंद भार्गव, धनीराम धन्ना, विनोद भदौरिया आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129