Responsive Ad Slot

Latest

latest

म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन सौंप, मांगे अधिकार

शनिवार, 9 अक्टूबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का दूसरा चरण आयोजित
शिवपुरी। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आंदोलन के दूसरे चरण में प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के आव्हान पर आंदोलित कर्मचारियों ने अपनी मांगों के निराकरण को लेकर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा के नेत्रत्व में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा है।  आंदोलन में सभी मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों के साथ साथ समस्त विकास खण्डों के कर्मचारियों ने शिरकत कर आंदोलन का जोरदार आगाज़ किया है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक दुर्गाप्रसाद ग्वाल एवं महासचिव राजकुमार सरैया, कार्य.जिलाध्यक्ष दुवेजी बाथम ने बताया कि शासकीय सेवकों की मांगों का निराकरण न होने से कर्मचारियों में निराशा का माहौल व्याप्त है। कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र निराकरण को लेकर म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बैनर तले समस्त संघों के सहयोग से मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश की ओर सेे तहसीलदार बीएस कुशवाह को गत दिवस सौंपा गया। ज्ञापन में सभी संघों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों के साथ साथ समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डों के पदाधिकारियों ने भी बड़ चड़ कर हिस्सा लिया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक मनोज निगम, अशोक सक्सैना, प्रकाश पाण्डे, सह  संयोजक मनोज भार्गव, हरिवल्लभ वर्मा, गोविन्द श्रीवास्तव, धर्मेंद्र रघुवंशी, अरविंद सरैया, पवन अवस्थी, मनमोहन जाटव, वीरेंद्र अवस्थी, तारिक सिदकी, राजू शर्मा, केदार शर्मा, कपिल दुबे, हरीश हर्षित, सुरेश जादौन, स्नेह रघुवंशी, आनंद लिटौरिया, विपिन पचैरी, राजीव पुरोहित, मोहम्मद राशिद, राजेंद्र बैध, बाबू खां, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीत सिंह भदौरिया, दीप दांगी, रामदेवी करोठिया, सपना चैहान, सुधीर सिंह राजपूत, एम एल जाटव, सुनील उपाध्याय, सुनील वर्मा, अमरदीप श्रीवास्तव, प्रदीप नरवरिया, सतीश वर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्षों में महावीर मुद्गल, मनोज बाथम, राजेश देव पांडे, भरत धाकड़, राजेश चैरसिया, दीपक भगोरिया, मनोज कोली, विमल शर्मा, फूल सिंह कोली, सतेंद्र भट्ट, सतीश शर्मा, मनदीप तिवारी, सीताराम कुशवाहा, राजेंद्र सिंह तोमर, संजय त्रिवेदी, अजय शंकर त्रिपाठी आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129