भोपाल। साल के सबसे बड़े त्योहार दिवाली का दिन आखिर आ ही गया। 2 साल बाद दिवाली बिना रोक टोक मनाई जा रही है हालांकि आतिशबाजी का समय रात 8 से 10 तय है। लोग सजधजकर दिवाली मनाने की तैयारी कर चुके हैं। बंदनवार से घर दुकानों को सजाया गया है।
मिष्ठान तैयार किये गए हैं। बाजार में चहल पहल है। शाम दस्तक दे चुकी है तो आइए पूजन मुहूर्त की तरफ चलते हैं। आज 04 नवंबर 2021, गुरुवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय- शाम 06 बजकर 10 मिनट से लेकर 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। दिवाली 2021 में लक्ष्मी पूजा का यह शुभ मुहूर्त दिल्ली के अनुसार है। दिवाली का पर्व अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक है। दीपावली पांच दिनों का पर्व होता है जिसमें धनतेरस से भाई दूज तक यह त्योहार मनाया जाता है। दिवाली की शाम लक्ष्मी-गणेश, कुबेर और माता सरस्वती की विशेष पूजा आराधना करने का विधान है। आइए जानते हैं दिवाली पर शुभ-मुहूर्त में किस तरह किया जाता है लक्ष्मी पूजन
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन कब करें ?
दिवाली पर प्रकाश और लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में किया जाना सबसे शुभ माना गया है। प्रदोष काल का मतलब सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त से होता है। इसके अलावा प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना सर्वोत्तम माना गया है। माना जाता है कि स्थिर लग्न में की गई पूजा-आराधना में माता लक्ष्मी वहां पर अवश्य अपने कुछ अंश के रूप में निवास करने लगती हैं। इसके अलावा महानिशीथ काल में भी लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। इसमें मां काली की पूजा करने का विधान होता है। इस काल में ज्यादातर लोग लक्ष्मी पूजा वे करते हैं जो तांत्रिक या साधक होते हैं।
दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त ( Diwali 2021 Lakshmi Puja Ka Shubh Muhurat)
04 नवंबर 2021, गुरुवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय- शाम 06 बजकर 10 मिनट से लेकर 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
दिवाली 2021 में लक्ष्मी पूजन की अवधि- 1 घंटा 55 मिनट
प्रदोष काल - शाम 05 बजकर 34 मिनट से रात 08 बजकर 10 मिनट तक
वृषभ काल - शाम 06 बजकर 10 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक
दिवाली लक्ष्मी पूजा का महानिशीथ काल मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त - रात 11 बजकर 38 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक
लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त: Diwali 2021 Lakshmi Puja Timings In Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश शुभ मुहूर्त
भोपाल 06 बजकर 18 मिनट - 08 बजकर 14 मिनट तक
इंदौर 06 बजकर 06 मिनट - 08 बजकर 20 मिनट तक
उज्जैन 06 बजकर 25 मिनट - 08 बजकर 20 मिनट तक
ग्वालियर 06 बजकर 10 मिनट - 08 बजकर 07 मिनट तक
जबलपुर 06 बजकर 08 मिनट - 08 बजकर 03 मिनट तक

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें