प्रशासनिक पदों पर चयनित प्रतिभाओं का होगा सम्मान
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज का राज्य स्तरीय युवक -युवती परिचय सम्मेलन शिवपुरी में जनवरी माह में आयोजित होगा । इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज की पत्रिका का भी विमोचन किया जाएगा ।
सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल उपाध्याय एवं महिला इकाई के जिलाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी मुडौतिया , महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी जनवरी माह में सर्व ब्राह्मण समाज का राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा । इस तारतम्य में सर्व ब्राह्मण समाज की एक विशेष बैठक 19 नवंबर शुक्रवार को शाम 4:00 बजे होटल वनस्थली में आयोजित होगी । बैठक में विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीयन हेतु एवं आयोजन के क्रियाकलापों के क्रियान्वयन हेतु रूपरेखा तैयार की जाएगी । शीघ्र ही परिचय सम्मेलन हेतु पूर्ण समिति का गठन कर पदीय दायित्व विप्र बंधुओं को सौंपे जाएंगे ।
आयोजन को सफल बनाने हेतु अपील करने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक राम जी व्यास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पिपलोदा,सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, शहर अध्य्क्ष बी के शर्मा ,कार्यकारी अध्यक्ष कमल उपाध्याय अमरपुर, अरुण भार्गव, महावीर मुदगल, अरविंद सरैया, राम प्रकाश शर्मा टोरिया , पवन शर्मा, प्रद्युम्न भार्गव, अरुण शर्मा, मनोज शर्मा, राम लखन मुडौतिया, , अरुण शर्मा, अरविंद समाधिया, अरविंद शर्मा, संदीप वशिष्ठ, रवि पाराशर, धर्मेंद्र भारद्वाज, मनोज भार्गव, प्रमोद कटारे, संतोष शर्मा, अमन दुबे, राजकुमार शर्मा ,दीपक बागोदा, संजय समाधिया, जितेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, विनय शर्मा, गोलू शर्मा, हर्ष शुक्ला, गिरिराज खजूरी, सर्व ब्राह्मण समाज की महिला संरक्षक श्रीमती सुषमा पांडे, महिला इकाई के जिलाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी मुडौतिया, श्रीमती मिथिलेश शर्मा, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती बंदना पाराशर, श्रीमती रुकमणी दुबे, श्रीमती रमा भारद्वाज, श्रीमती निधि पाराशर, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती नीतू डिघरा, श्रीमती सिया मुद्गल, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती रानी शर्मा, श्रीमती लता दुवे, श्रीमती नंदनी शुक्ला, श्रीमती वर्षा शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती अनीता वशिष्ट, राजवीर शर्मा, आकाश उपाध्याय धौन्धा, दिलीप त्रिवेदी, महेंद्र उपाध्याय, गजेंद्र समाधिया आदि ने सभी विप्र बंधुओं से की है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें