शिवपुरी। इन दिनों न्यायालयिन गलियारे में अभिभाषक संघ के चुनाव के लिये जोर आजमाइश जारी है। एक वकील साथी दीवान सिंह के असमायिक निधन के चलते पहले 22 को होने वाले चुनाव अब 23 नवम्बर को होने जा रहे हैं। चुनावी समर में उतरे प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिये पूरा जोर लगाया जा रहा है। घर घर कनवेसिंग से लेकर मोबाइल पर वोट देने की अपील की जा रही है। वहीं कोंन किसके कहने पर मत दे सकता है उसे लेकर भी रणनीति में प्रत्याशी जुटे हुए हैं।
चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का जहां तक सवाल है सभी चर्चित चेहरे मैदान में हैं। आइये देखिये कौंन धुरंदर किस पद के लिये भाग्य आजमा रहा है।
ये हैं चुनावी समर में उतरे प्रत्याशी
जहां तक अध्यक्ष पद पर मुकाबले का सवाल है। दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही जिले के चर्चित और अपने फन के माहिर प्रत्याशी मैदान में हैं। यानि अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी शैलेंद्र समाधिया एवं सुरेश धाकड़ के बीच कड़ा मुकाबला है। दूसरे क्रम पर उपाध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी राजीव शर्मा एवं जितेंद्र सिंह सिकरवार के बीच मुकाबला है। जितेंद्र जहां अपनी फील्ड के माहिर हैं वहीं मृदुभाषी राजीव बैंक के मंजे हुए वकील होने के साथ साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर भी अपने पेशे की मदद से लोगों की मदद करते आये हैं। जैसे झांसी फोरलेन पर निर्माण के दौरान चेतावनी संकेतक बोर्ड न होने को लेकर एनएचएआई की नींद उन्होंने खोली ओर दिल्ली तक नोटिस देकर सड़क का निर्माण नियम से करवाया। खेर मतदाता किसे चुनेंगे यह उन्ही के ऊपर निर्भर करेगा। इसी तरह सचिव पद हेतु भरत ओझा एवं पंकज आहूजा के बीच मुकाबला हो रहा है। कोषाध्यक्ष पद हेतु संजय शर्मा, गोपाल व्यास एवं ओम प्रकाश भार्गव के बीच तिरकोणीय मुकाबला हो रहा है। संजय शर्मा लगातार संपर्क से बनाये हुए हैं। सह सचिव के पद पर कोई भी नहीं है सह सचिव पद हेतु 2 आवेदन आए थे दोनों ही चुनाव अधिकारी द्वारा निरस्त किए जा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें