शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनानत के जिलाध्यक्ष पं. पुरुषोत्तकांत शर्मा ने मध्यप्रदेश में सरकार में मंत्री विसाहूलाल साहू के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ब्राह्मण क्षत्रिय महिलाओं के लिए मंत्री ने जो बयान दिया वह बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति, नारी का सम्मान हमारे भारत देश की पहचान है, मंत्री विसाहूलाल साहू सत्ता के नशे में चूर होकर अपनी मर्यादायें भूल गए हैं और बहुत ही अशोभनीय बयान दिए हैं जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सवर्ण महिलाओं के खिलाफ बयान देने वाले मंत्री विसाहूलाल साहू को मुख्यमंत्री मंत्री मण्डल से बर्खास्त करें जिससे आगे भी कोई मंत्री या नेता सत्ता के नशे में इस तरह की बयानबाजी न कर पाए। नारी के सम्मान के लिए जहाँ ब्राह्मण समाज की आवश्यकता होगी, ब्राह्मण समाज वहां सहयोग करेगा। केबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा उसके बाद विस्तृत आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
बयान की निंदा करने वालों में जिला संरक्षक डॉ. ए.एल. शर्मा, डॉ. एस.के. पुराणिक, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तकांत शर्मा, शहर अध्यक्ष डॉ. बी.के. शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार सडेया, महिला जिलाध्यक्ष शशि पाराशर, जिला प्रभारी रंजना मिश्रा, संतोष शर्मा, महेन्द्र शर्मा, हरगोविन्द शर्मा, डॉ. जी.पी. शर्मा, प्रदीप शर्मा, अरविंद सडैया, महावीर मुद्गल, युवा ब्राह्मण नेता नीरज शर्मा दुबैरा वाले, राजू पिपरघार, पवन अवस्थी, संजय पाराशर, कैलाश दुबे, हरिवल्लभ शर्मा, एस.एन. उपाध्याय, ललित दीक्षित, डॉ. अशोक उपाध्याय, विजय भारद्वाज, रामगोपाल शर्मा, आर.डी. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें