Responsive Ad Slot

Latest

latest

महिला वकील से दुष्कर्म को लेकर नेता गिर्राज शर्मा ऐंचवाडा के खिलाफ केस दर्ज

शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में कॉंग्रेस के नेता गिर्राज शर्मा ऐंचवाडा के विरुद्ध एक महिला वकील ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप यह है कि शर्मा ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर पहले शादी की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शर्मा ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए भी ऐंठ लिए। परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले गिर्राज शर्मा छतरपुर में खदान से संबंधित काम करने गया था। वहां पैसों के लेनदेन में फर्जीवाड़ा करने के चलते गिर्राज पर केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान ही शर्मा की महिला एडीपीओ से बातचीत शुरू हुई। बताया जा रहा है कि शर्मा ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादीशुदा होने के बावजूद उससे शादी करने का नाटक किया और महिला वकील से दुष्कर्म करता रहा।
हद तो तब हुई जब आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया फिर लाखों रुपए ऐंठ लिए। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अवैध वसूली व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
चाय में नशा देकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहली बार पीड़िता की चाय में नशे की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। पुलिस ने देर रात आरोपी गिर्राज शर्मा के घर पर दबिश दी, लेकिन उसे इसकी भनक लग गई। वह घर से भाग निकला।
एक समय था धनपति
बता दें कि जमीन कारोबार से एकाएक धनपति बना शर्मा राजनीति में ऊंचाई तक गया। नामचीन नेताओं के साथ करीबी रिश्ते बना लिये फिर पार्टनरों के साथ धोखा किया और इसके बुरे दिन की शुरुआत हो गई। कोलारस में ट्रैक्टर एजेंसी डुबोई फिर कई जगह ठुकाई हुई। झगड़े धोखाधड़ी को लेकर इस पर कई केस दर्ज हैं। इससे पहले गिर्राज पर एक नेता की बेटी को प्यार में फंसाने और भगाने का आरोप लग चुका है। शर्मा पर खदान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा करने का भी आरोप लग चुका है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129