Responsive Ad Slot

Latest

latest

धूमधाम से मनी 'माधौ महाराज की जयंती', दीवान अरविंदलाल, कलेक्टर अक्षय, एसपी राजेश ने चढ़ाए पुष्प

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। वर्ष 1976 से समाज सेवा के लिए समर्पित संस्था कै माधौ महाराज सिंधिया समारोह समिति के तत्वावधान में माधौ महाराज जयंती आज मंगलवार को माधौ चौक चौराहे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आज मंगलवार को उद्योग पति दिवान अरविन्द लाल, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश चन्देल, नगरपालिका सीएमओ शैलेष अवस्थी के आतिथ्य में मनाई गई। जयंती का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने कै माधौ महाराज की प्रतिमा पर तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश सक्सेना ने किया। समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल मुन्ना व संरक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली की पंचमी को कै माधौ महाराज सिंधिया की जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम,  समिति के संस्थापक विजय जैन, ललित जैन, माखन लाल राठौर, प्रह्लाद भारती, महेंद्र यादव, तेजमल सांखला, हरवीर सिंह  रघुवंशी, मुन्नालाल कुशवाह, महेन्द्र रावत, महेंद्र गोयल,राजेन्द्र गुप्ता, मोहन मधुर गुप्ता, मनीराम राठौर, श्याम सुंदर राठौर, डॉ नवनीत गुप्ता, राजेन्द्र सकलेचा, उत्तम बंसल, अनिल गोयल, मनीष जैन, राहुल गर्ग,  शशि शर्मा, सचिव मुकेश आचार्य, जितेंद्र गोयल, दीपिका कटारे, संदीप शर्मा,  विन्यचन्द झा, राजकुमार शर्मा, बृज दुबे, आरती परिहार, मुस्ताक खान, आकाश शर्मा, राधा ओझा, सतीश अग्रवाल, वासुदेव राठौर, प्रकाश ठेईया , अर्चना चतुर्वेदी, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश गर्ग सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। धमाका टीम ने भी एडिटर इन चीफ विपिन शुक्ला मामा के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129