शिवपुरी। बिजली महकमे की हड़ताल समाप्त हो गई है। शुक्रवार की शाम इस आशय की घोषणा बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कर दी। बता दें कि लोक अदालत के दौरान 11 दिसंबर को इंजीनियर आरएस भदौरिया के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे दिया गया था जिसके बाद बिजली कर्मचारी के अधिकारियों और हड़ताल पर चले गए थे यह हड़ताल पहले जिले में की गई आज संभाग भर में हड़ताल शुरू कर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज इस हड़ताल में संभागीय स्तर तक पैर पसार लिए थे जिसके बाद शाम को जब पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई और गिरफ्तारी हो जाने की जानकारी बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी है तो यह हड़ताल समाप्त कर दी गई है मौके पर आना बिजली कंपनी के महाप्रबंधक पीआर पाराशर सहित आर एस भदौरिया मौजूद थे आज भदोरिया ने अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक लड़ाई से है या जंग जीत गई है उन्होंने कहा कि संभाग भर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस लड़ाई में साथ दिया उन्होंने पुलिस से कहा कि भविष्य में है अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं जिससे इस तरह की घटना अंजाम दी जा सके उन्होंने घोषणा की कि संभाग में हड़ताल समाप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी 5 आरोपियों को नामजद कर सांकेतिक गिरफ्तार कर लिया गया है, कार्य बहिष्कार समाप्त किया जाता है सभी लोगों को साथ देने एवं एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रिया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें