Responsive Ad Slot

Latest

latest

नगर के जलमंदिर मैरिज हाउस में हुआ 'भगवान कृष्ण का जन्म'

गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
- महिलाओं और बालिकाओं ने जन्म पर मनाई खुशियां, किया नृत्य
शिवपुरी। नगर के जल मंदिर मैरिज हाउस शिवपुरी में 19 से 25 दिसंबर तक भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। संत शिरोमणि राष्ट्रीय कथा व्यास श्री अरविंद जी महाराज के श्री मुख से भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इस कथा का आयोजन शिवसहाय मल चिरंजीलाल शांति कोल्ड स्टोरेज की तरफ से किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।  कथा के अनुसार भगवान कृष्ण ने जन्म लिया तो महिलाओं बालिकाओं ने कृष्ण जन्म की जमकर खुशियों मनाई और नृत्य किया। उत्सव का आनद देखते ही बन रहा था। इस भागवत के यजमान हर गोविंद अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल हैं। 
कलश यात्रा से हुई थी शुरुआत
बीते रविवार की सुबह शहर के सीताराम मंदिर निचला बाजार से कलश यात्रा निकाली गई थी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जल मंदिर मैरिज हाउस पहुंची थी यहां भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ जो निरन्तर जारी है। कथा के दौरान 20 दिसंबर को व्यास नारद संवाद, कुंती भीष्म स्तुति परीक्षित जन्म शुक्र देव आगमन और विदुर संवाद हुआ जबकि 21 दिसंबर को कपिल उपाख्यान सती चरित्र रक्त चरित्र रंजन उपाख्यान जड़ भरत अजामिल उपाख्यान हुआ। 22 तारीख को प्रहलाद चरित्र गजेंद्र मोक्ष समुद्र मंथन बली बामणी श्री राम जन्म कथा श्री कृष्ण जन्म नंदोत्सव हुआ जबकि आज 23 दिसंबर को बाल लीला वर्णन माखन चोरी को चारण वृंदावन लीला गोवर्धन पूजा छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसी तरह 24 दिसंबर को महारास मथुरा का मन कंस वध गोपी उद्धव संवाद श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का आयोजन होगा। 25 दिसंबर को द्वारका लीला सुदामा चरित्र नव योगेश्वर संवाद भागवत कथासार कथा विश्राम के साथ 26 दिसंबर को हवन पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित है। कथा का समय दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129