शिवपुरी। बीती रात 11 बजे तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। मिनी शिमला यानि शिवपुरी में नगरीय इलाके से कुछ दूरी पर नमो नगर के पीछे धाकड़ फार्म पर आज सुबह कार की छत पर बर्फ
( कार की छत पर जमी बर्फ)
जम गई। घर के मुखिया जागे तो कार की छत पर सफेदी नजर आई। पास जाकर देखा तो बर्फ जमी (देखिये वीडियो )
थी जो हाथ से हटने पर भी जब नहीं हटी तो उन्होंने उसे कन्नी से हटाया फिर हथेली में लिया।
जम गई। घर के मुखिया जागे तो कार की छत पर सफेदी नजर आई। पास जाकर देखा तो बर्फ जमी (देखिये वीडियो )
थी जो हाथ से हटने पर भी जब नहीं हटी तो उन्होंने उसे कन्नी से हटाया फिर हथेली में लिया।
( बर्फ हटाई तो इस तरह नजर आई)
यहां तक कि खेत की घास पर पानी की बूंदे जमकर रह गई थीं। कुल मिलाकर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोग रजाई में हैं और आवश्यक होने पर ही घर के बाहर नजर आ रहे हैं। आप भी सर्दी से बचकर रहिये।
यहां तक कि खेत की घास पर पानी की बूंदे जमकर रह गई थीं। कुल मिलाकर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोग रजाई में हैं और आवश्यक होने पर ही घर के बाहर नजर आ रहे हैं। आप भी सर्दी से बचकर रहिये।
फसलों को बचाने की अपील
कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को सलाह दी है कि शीतलहर व पाले से फसलों को बचाएं, खेत में नमी बनाएं रखने के लिए सिंचाई करें। सूक्ष्म जलवायु में सुधार के लिए धुआं करें तथा हवा आने की दिशा में टटिया या पॉलीसीट बांधे, पशुओं को भी सुरक्षित जगह बांधे तथा ताजा पानी ही पिलाए।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें