Responsive Ad Slot

Latest

latest

कॉंग्रेस नेता अखिल शर्मा की जनजागरण यात्रा शुरू

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शर्मा की जनजागरण यात्रा और महासदस्यता अभियान को ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
शिवपुरी। जैसा कि विदित है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन पर प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी की जन जागरण यात्रा और महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भी हर ज़िले में जन जागरण यात्रा और प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है।
इसी क्रम में एआईसीसी के सेक्रेटेरी सुधांशु त्रिपाठी द्वारा कुछ दिन पहले पोहरी नगर  में जनजागरण यात्रा निकाली गयी थी और फिर इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए पूरे पोहरी विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण यात्रा और सदस्यता
अभियान को चलाने की जिम्मेदारी ज़िला कांग्रेस महामंत्री अखिल शर्मा को दी गयी है।
अखिल शर्मा के जनजागरण व महासदस्यता अभियान की यात्रा को जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने आज 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के दिन शिवपुरी मुख्यालय से ये यात्रा पोहरी विधानसभा के सभी ब्लॉक्स के लिए एक साथ रवाना की।
जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, कार्यालय प्रभारी चंद्रकांत शर्मा पूर्व विधायक गणेश गौतम, प्रदेश सचिव रामकुमार यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनश्याम ओझा एवं शिवप्रताप सिंह कुशवाह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, प्रवक्ता विजय चौकसे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन, पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवानी राठौर, पोहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनीता लखन, आजाद खान, राजेंद्र गुर्जर, साहब सिंह, संजय चतुर्वेदी, उपभोक्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।
जिस यात्रा और सदस्यता अभियान को पोहरी ब्लॉक में सुमन्त ओझा और अमन सिद्धिकी, बैराड ब्लॉक में रामहेत कुशवाह और चिम्मन शर्मा, सुभाषपूरा-सतनवाड़ा ब्लॉक में भरत शर्मा और सुरेंद्र सिंह बघेल, शिवपुरी ग्रामीण ब्लॉक में घनश्याम यादव और अजय जाटव, नरवर ब्लॉक में साबिर भाई और प्रतिपाल सिंह बैस के प्रभार में सम्पादित किया जाएगा। जबकि मोहन सिंह यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक सगर, शिवांश जैमिनी, दीवान सिंह बघेल आदि कांग्रेस संगठन के ब्लॉक अध्यक्षों रामदुलारे यादव- बैराड़, कालीचरण शर्मा- सुभाषपुरा, कल्लूराम कुशवाह- नरवर, केपी रावत- शिवपुरी ग्रामीण, आफाक अंसारी- पोहरी, शिवसिंह गुर्जर- सतनवाड़ा एवं अन्य मोर्चा संगठनों से समन्वय कर यात्रा को पूरे विधानसभा क्षेत्र में संचालित करने की ज़िम्मेदारी दी गयी है।
इसके साथ ही पोहरी विधानसभा में युवा कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा- बैराड़, संजय यादव- बैराड़ ग्रामीण, मोनू पचौरी - सतनवाड़ा, कुलदीप धाकड़- सुभाषपुरा, मनीष कुंभकार - नरवर, अनूप चंदेल- नरवर ग्रामीण, अंकित राजे- पोहरी, मोहरसिंह धाकड़- पोहरी ग्रामीण, सोनू रावत - शिवपुरी ग्रामीण ब्लॉक में एक बूथ पांच यूथ कार्यक्रम को भी पूर्ण करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129