भोपाल। बहु प्रतीक्षित निगम मंडलों की सूची जारी हो गई है। सूची सीएम शिवराज के ok करते ही जारी कर दी गई है. निगम मंडलों में नियुक्तियों में विनोद गोटिया पर्यटन निगम के अध्यक्ष जबकि एंदल सिंह कंसाना एमपी एग्रो है. इसके अलावा सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी को लघु उद्योग निगम मिला है. रघुराज कंसाना को पिछडा वित्त आयोग निगम, पूर्व विधायक गिर्राज दंडोतिया को ऊर्जा विकास निगम अध्यक्ष का जिम्मा मिला है. तो वहीं मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया वहीं रणवीर जाटव को संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया।
मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र बरुआ नियुक्त। मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को नियुक्त किया गया है। राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का जसवंत जाटव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती को बनाया। मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड का अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे को बनाया। अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्रीमती निर्मला बारेला को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राजेश अग्रवाल को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। करैरा के पूर्व विधायक रमेश खटीक को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया है।
शिवपुरी जिले से 3 पूर्व विधायकों को निगम मंडलों में उपाध्यक्ष बनाया गया है जिनमें पोहरी के दो पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे , प्रहलाद भारती एवं करेरा के पूर्व विधायक रमेश खटीक शामिल हैं संभवत यह पहला अवसर है जब शिवपुरी जिले को निगम मंडलों की नियुक्तियों में इतना महत्वपूर्ण स्थान मिला है पोहरी विधानसभा क्षेत्र से एक राज्य मंत्री और दो उपाध्यक्ष हो गए हैं जो इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण स्थिति को दर्शाता है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें