Responsive Ad Slot

Latest

latest

क्रीड़ा भारती मध्य भारत प्रांत जिला शिवपुरी की खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी।  क्रीड़ा भारती मध्य भारत प्रांत जिला शिवपुरी की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 
30 दिसंबर को महेंद्र सिंह तोमर जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग तथा राजीव श्रीवास्तव  द्वारा हॉकी मैच के साथ किया गया। जिसमें शिवपुरी जिले की रेड टीम ने ब्लू टीम को 3-2 से पराजित करके कल होने वाले फाइनल मैच में अपना स्थान सुरक्षित किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती मंजू शिवहरे छत्रपति शाहूजी महाराज हॉकी क्लब की उपाध्यक्ष उपस्थित रहीं। क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों में जिले शिवपुरी के क्रीड़ा भारती जिला शिवपुरी केअध्यक्ष श्री राजीव सिंह कुशवाहा जिला महामंत्री निखिल श्रीवास्तव विभाग संयोजक मनोज गुप्ता पदाधिकारी अनिल निगम श्री हितेंद्र सिंह डांडे शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह तोमर ब्लॉक कोष प्रमुख गजेंद्र सिंह यादव पदाधिकारी जतिन सिंह ठाकुर परमजीत सिंह रावत हॉकी
प्रशिक्षक एवं कोच राहुल सिंह नरवरिया आदि उपस्थित रहे कल फाइनल मैच शिवपुरी और गुना टीम के मध्य खेला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129