शिवपुरी। नगर में नगरपालिका कर्मचारी हड़ताल पर हैं तो दूसरी तरफ बिजली कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं जिसके नतीजे में मूलभूत आवश्यकताएं लड़खड़ा गई हैं और लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नगर में नगरपालिका कर्मचारी हड़ताल पर है जिसके नतीजे में साफ सफाई व्यवस्था चौपट है तो वहीं इस हड़ताल में शामिल बिजली कर्मचारियों के कारण नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है साथ ही पेयजल व्यवस्था भी सफर कर रही है। पार्कों में भी जिंदगी देखी जा रही है।
दूसरी तरफ भी बिजली कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं जिसके नतीजे में कई इलाकों में बिजली गुल है यही कारण है कि आज एडवोकेट संजीव बिलगइयाँ ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सहित प्रदेश के मुख्य सचिव को नामजद पत्र भी दिया है। एक प्रतिलिपि कलेक्टर अक्षय सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल को भी सौंपी गई है। उक्त पत्र में हवाला दिया गया है कि हड़ताल करना लोगों का नैतिक अधिकार है लेकिन वह तब जबकि आवश्यक और जनता से जुड़ी वस्तुएं प्रभावित ना हो तभी यह हड़ताल जायज होगी वरना यह हड़ताल अवैध है। इन दिनों शिवपुरी में नगर पालिका के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं तो वहीं बिजली कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं जिससे मूलभूत आवश्यकता चौपट हो कर रही है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू है इस दौरान लोगों की आवश्यकताओं को प्रभावित नहीं किया जा सकता और यदि कोई इन पर बाधा पहुंचाए तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अंजाम दी जानी चाहिए बिलगैया ने पत्र में लिखा है कि तत्काल प्रभाव से अवैध रूप से की जा रही हड़ताल पर अंकुश लगाया जाए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई अंजाम दी जाए।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें