Responsive Ad Slot

Latest

latest

'रशिया से पढ़ाई कर भारत लौटे' 'शिवपुरी के रत्नेश गोयल' 'MCI की परीक्षा उतीर्ण कर बने डॉक्टर'

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
बोले, शिवपुरी सहित देश के दिलों का करूंगा इलाज
शिवपुरी। साल 2021 में बेहद कम खुशियों के मौके हाथ आये हैं लेकिन जाते जाते कुछ उपलब्धि जिले का मान बढ़ाने वाले संदेश लेकर आई हैं। इनमें चन्द रोज पहले एक खुशखबरी हमें CRPF की कमांडेंट बनीं पूनम गुप्ता से मिली थी। जिसके बाद एक और होनहार ने शिवपुरी का नाम देश में रोशन कर दिया है। राजगढ़ परिवार वालो के युवा रत्नेश गोयल 25 वर्ष सुपुत्र सुशील गोयल गुड्डू, MCI (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की परीक्षा उतीर्ण कर डॉक्टर बन गए हैं। डॉक्टर रत्नेश गोयल आनंद स्वरूप गोयल के पोते हैं। जो साल 2015 में भारत से रशिया डॉक्टर की पढ़ाई करने के लिये गए थे। वहां पढ़ाई पूरी की फिर भारत की MCI परीक्षा में शामिल हुए जहां बीते रोज उन्होंने यह परीक्षा उतीर्ण कर ली। उनकी इस उपलब्धि पर न सिर्फ उनके परिजन बल्कि जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
रत्नेश ने कहा शिवपुरी ही नहीं देश भर के दिलों का करूंगा इलाज
दरअसल रत्नेश को परिवार के लोगों ने डॉक्टर के साथ अन्य फील्ड चुनने की आजादी दी थी तब रत्नेश ने कहा कि शिवपुरी छोटा शहर है। यहां ह्रदय रोग से ज्यादा मौत होती हैं, अगर बेहतर इलाज मिले तो लोगों की जान बचाई जा सकती है। उसने कहा यद्यपि कुशल डॉक्टर भारत मे हैं लेकिन वह खासकर शिवपुरी जिले और फिर देश के लोगों के ह्रदय परीक्षण कर उनका इलाज करना चाहते हैं। यही वजह रही कि उन्होंने पूरी तन्मयता से डॉक्टर की पढ़ाई पूरी की। अब जबकि वे डॉक्टर बन गए हैं तो दो साल की इंटर्नशिप करके ह्रदय रोग की दक्षता हासिल करेंगे। बता दें कि रशिया जाकर डॉक्टर की पढ़ाई करके आना तो सहज है लेकिन MCI की परीक्षा पास करना जटिल है जिसके उतीर्ण होने पर ही भारत में डॉक्टरी कर पाना सम्भव है। रत्नेश ने यह कठिन चुनौती पार कर ली है। इस कामयाबी पर धमाका इन चीफ विपिन शुक्ला की तरफ से रत्नेश गोयल को बहुत बहुत बधाई।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129