शिवपुरी। नया साल 2022 का आगमन हो ही गया। जो लोग हमारी तरह 2021 से विदा लेकर इस साल में प्रविष्ट हुए उन्हें दिल से बधाई। बहुत कम खुशियों वाला रहा 2021 ज्यादातर कभी न भुलाने वाली कड़वी यादे छोड़ गया।
खैर अच्छी बातों की याद करें तो प्रदेश के हिसाब से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केबिनेट में शपथ ली। डूबते जा रहे हवाई जहाज जैसे मंत्रालय को उनके कमान संभालते ही जैसे पंख लग गए। आज वही डूबता विभाग अपनी तेज चाल से सभी की जुबान पर है। इसका श्रेय सिंधिया को ही जाता है। आज जन जन के लाडले द ग्रेट सिंधिया का जन्मदिन है उन्हें बहुत बहुत बधाई जी।
-
इधर प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नगर को थीम रोड की बड़ी सौगात दी है। जिससे नगर को महानगर की सूरत में आते देखा जा रहा है। इसके पहले दोनों ही बुआ और भतीजे ने मिलकर कोरोनकाल में लोगों की जान बचाने के जो जतन किये वे अविस्मरणीय हैं। कई लोग आज उन्हीं की बदौलत जिंदा हैं। अब जबकि नया साल आ गया है। ऐसे में हम यही कामना करेंगे कि सभी कुछ बेहतर हो। आप सभी को नए साल की बधाई जी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें