दिल्ली। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय मानव अधिकार कार्यशाला अंतर्गत भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री मामा नातुंग ने श्योपुर में पदस्थ जेलर विजय सिंह मौर्य को इंडियन ऑइकॉन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया। दिल्ली के द लीला एंबिएंस कन्वेंशन में राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन द्वारा बीते दिनों एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर से मानव अधिकार के क्षेत्र में काम कर रहे विभिन्न एनजीओ एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें देश के 200 से अधिक अवार्ड विजेता पहुंचे थे। साथ ही भारत सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के विशिष्ट जनप्रतिनिधियों सहित देश-विदेश में अपनी विशेष साख रखने वाले लोगों ने भागीदारी की।
इसी दौरान श्योपुर जिले के जेलर विजय सिंह मौर्य को सम्मानित किया गया। बता दें की विजय सिंह मोर्य मूल रूप से शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने अब तक तीन बार से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। आप हर साल वीर तात्या टोपे की समाधि पर कार्यक्रम का आयोजन करते हैं साथ ही शिवपुरी से झांसी वीरांगना लक्ष्मी बाई की समाधि तक भी पैदल यात्रा और मशाल यात्रा निकालते हैं। इसके अलावा आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिवपुरी के हातोद ग्राम निवासी कर्नल जीएस ढिल्लन की समाधि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी जेलर विजय सिंह मौर्य पहुंचते हैं और शामिल होते हैं। दिल्ली में उन्हें पुरस्कृत किए जाने पर मामा का धमाका डॉट कॉम के एडिटर इन चीफ बिपिन शुक्ला ने बधाई दी है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि की भूमिका में मामा नातुंग केंद्रीय मंत्री एवं पर्यावरण खेलकूद जल संसाधन एवं युवा मंत्रालय, राजीव कुमार स्वामी विदेश व्यापार के उप महानिदेशक, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार मीनाक्षी वर्मा निर्देशक दूरसंचार विभाग संचार मंत्रालय भारत सरकार बाबूलाल वर्मा कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले मंत्री राजस्थान सरकार बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका लिटिल चैंप्स विनर निष्ठा शर्मा रेडियो मिर्ची आरजे नितिन शर्मा सीनियर स्पेस वैज्ञानिक डॉक्टर इन सोमानी युवाचार्य अभय दास जी महाराज गौरव गुप्ता अध्यक्ष दिल्ली लायंस क्लब तमिलनाडु सरकार के संयुक्त आयुक्त सहित तमाम हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुई। जबकि मानव अधिकार संगठन की कार्यकारिणी से डॉक्टर जितेंद्र कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ अनिल छिपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमएस रश्मि अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव मनीष यादव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतिथियों की अगवानी की।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें